Categories: बलिया

बलिया में बस स्टैंड पर लगा RO 2 साल से खराब, भरी गर्मी में प्यास बुझाने भटक रहे यात्री

मई की तपती गर्मी में भी बलिया के बस स्टैंड पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्री परेशान हैं। ऐसे हालत तब हैं, जब बलिया नगर के विधायक दयाशंकर सिंह प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री हैं। उनके द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में बसों और बस स्टैंड़ों के निरीक्षण किए जा रहे हैं लेकिन बलिया के बस स्टैंड में अव्यवस्थाओं का आलम है।

पिछले 2 सालों से रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थापित आरओ वाटर कूलर खराब पड़ा है। हैंडपंप महीनों से बेकार पड़ा है। इसके कारण यात्री भरी गर्मी में अपनी प्यास बुझाने भटक रहे हैं। बता दें कि रोडवेज परिसर में यात्रियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए साल 2017 में तत्कालीन नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल ने करीब 3 लाख 83 हजार की लागत से स्वचालित आरओ प्यूरीफायर वाटल कूलर स्थापित किया गया था।

इसका उद्घाटन तो 2 जुलाई 2017 को ही हो गया था। लेकिन पिछले 2 सालों से वाटर कूलर खराब पड़ा है। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि यह विधायक निधि से लगा है, मरम्मत की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। परिवहन विभाग की ओर से इसके लिए कोई भी फंड नहीं है।

इधर रोडवेज परिसर सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है। जल निगम से आपूर्ति होने वाले नलों के हौज में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में यात्री बाहर बोतलबंद पानी पी रहे हैं।

यहां के रोडवेड बेड़े में जनरथ समेत 88 बसें हैं। इसके अलावा अन्य जिले के डिपो से बसें आती हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के हिसाब से हर दिन औसतन 10 हजार यात्रियों का आवागमन यहां से होता है। ऐसे में यह यात्री परेशान हो रहे हैं।

एआरएम राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि नगर पालिका चेयरमैन ने नया आरओ प्लांट स्थापित करवाने का आश्वासन दिया है। जगह चिह्नित कर प्लांट स्थापित करा दिया जाएगा। यात्रियों की आवश्यकताओं को देखते हुए एक रुपए में एक बोतल पानी की व्यवस्था की गई है। इस पर रोडवेज का हर महीने साढ़े 7 हजार रुपए खर्च होता है। विधायक निधि से स्थापित आरओ की मरम्मत के लिए रोडवेज के पास कोई इंतजाम नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago