Categories: बलिया

सांसद वीरेंद्र सिंह बोले- बलिया यातायात की सुविधा में लंबी छलांग लगाने वाला है

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त बैरिया पहुंचे। जहां उन्होंने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास व भूमि पूजन किया।

प्रधानमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मार्ग निर्माण के लिए 4651.53 लाख रुपए जारी हो चुका है। वहीं राज्य योजना के अंतर्गत बकुल्हा रेलवे स्टेशन से चांद दियर पुलिस चौकी होते हुए जयप्रकाश नगर तक 2472.63 लाख रुपये जारी हो चुके हैं।

बैरिया पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दोनों मार्गों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि यातायात सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। जल्द ही बलिया यातायात सुविधा में लंबी छलांग लगाने वाला है।

उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नगर मार्ग के चौड़ीकरण से गंगा किनारे के दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा। वहीं बकुल्हा से चांद दियर होते हुए जेपी नगर तक सड़क बनने जा रही है। इससे लोगों की परेशान हल होगी। उन्होंने जैविक खेती के फायदे भी गिनाएं और कहा कि गंगा व घाघरा के किनारे आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर जैविक खेती शुरू होने वाली हैं। जैविक खेती बलिया के किसानों व खेती से जुड़े लोगों के विकास को गति देगी।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, राकेश सिंह, रामप्रकाश सिंह, श्यामू उपाध्याय, हरिकंचन सिंह, रत्नेश सिंह सहित दर्जनों लोंगो ने अपना विचार व्यक्त किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago