Categories: बलिया

बलिया के आयुष प्रदेश हॉकी टीम में चयनित, गोवा में खेलेंगे मुकाबला

बलिया। गोवा में 4 से 15 मई तक आयोजित 12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप में बलिया के हॉकी खिलाड़ी आयुष पांडे उत्तरप्रदेश की टीम में खेलेंगे। आयुष के यूपी टीम का हिस्सा बनने पर इलाके में हर्ष का माहौल है।

आयुष सागरपाली निवासी हैं, जिन्होंने 2015 में वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में मोहम्मद सईद की देखरेख में हॉकी का खेल सीखा। वह बचपन से ही हॉकी खेल रहे हैं। इससे पहले भी अनेक प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।

वहीं हॉकी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 13 अप्रैल को पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्टेडियम लखनऊ में आयोजित चयन ट्रायल में आयुष ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का दिल जीत लिया। अब वह उत्तरप्रदेश की टीम का हिस्सा बनकर गोवा में हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago