बैरिया। सोनबरसा अस्पताल में मेडिकल कराने गए युवक ने चिकित्सकों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि रुपए नहीं देने पर चिकित्सक ने भगा दिया। जिसके बाद युवक ने डायल 112 को फोन कर पुलिस बुनाई। पुलिस युवक का थाने ले गई और कल मेडिकल करवाने की बात कहकर घर भेज दिया।
बता दें कि सोनबरसा अस्पताल में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट में घायल नौ लोग मेडिकल कराने गए थे। वह अस्पताल में बैठे थे कि एसडीएम निरीक्षण करने पहुंच गए लेकिन आरोप है कि एसडीएम के जाते ही चिकित्साधिकारी के सहयोगी ने अपनी मनमानी शुरु कर दी।
सहयोगी ने मेडिकल के लिए 200 रुपए जमा करने को कहा। आठ लोगों ने 200 रुपए जमा कर मेडिकल बनवा दिया। युवक संजय कुमार शर्मा निवासी सुरेमनपुर ने पैसा देने में असमर्थता बताई तो चिकित्सक ने मेडिकल करने से इनकार कर दिया। युवक ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। बदमाशों ने 28 अप्रैल की रात 10 बजे एक शादी समारोह से लौटते समय चिरैया मोड़ पर संजय शर्मा से बाइक छीनने का प्रयास किया और इस दौरान उससे मारपीट की गई।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर विजय कुमार यादव का कहना है कि वह 29 अप्रैल से लगातार मेडिकल बनवाने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ सोनबरसा अस्पताल जा रहा है। पैसा मांगने की बात गलत व बेबुनियाद है। अकेले कई मरीजों का इलाज किया उसके बाद 12 लोगों का मेडिकल बनाया। बैरिया थाना को भी मेडिकल के लिए घायलों को पीएचसी कोटवां ले जाना चाहिए। कई बार मना करने के बावजूद वे भी यहीं आ जाते हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…