Categories: बलिया

बलिया- हादसे को न्यौता देता खरीद-दरौली पीपा पुल!, भागलपुर पुल है वजह…

बलिया। यूपी और बिहार को जोड़ने वाले क्षेत्र के खरीद और दरौली घाटों के बीच सरयू पर बना पीपा पुल अब हादसे को न्यौता दे रहा है।रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरने से पुल पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। और अगर पुल पर ऐसे ही दबाव बढ़ता रहा तो जर्जर लकड़ियों से बना कमजोर पुल कभी भी टूट सकता है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

पुल पर दबाव बढ़ने का कारण- दरअसल तुर्तीपार-भागलपुर पुल पर आवागन बंद होने से पीपा पुल पर दबाव बढ़ रहा है। दूरी कम होने के कारण गोरखपुर, देवरिया, सलेमपुर, लार आदि के निवासी छोटे चारपहिया वाहन से सलेमपुर, लार, मेहरवना पुल, गुठनी और दरौली-खरीद पीपा पुल होकर बलिया आदि स्थानों पर आवागमन कर रहे हैं। इससे न केवल पुल बल्कि खरीद घाट से मनियर रोड पर स्थित शेखपुर कांटा तक बने संपर्क मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। और बालू में अक्सर वाहन फंस जाते हैं। जाम की वजह से लोगों को भी परेशानी हो रही है।

बता दें भागलपुर पुल का मरम्मत कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। अब पुल पर 5 मई से आवागमन बहाल होने की उम्मीद है। मरम्मत कार्य जारी है। पहले एक मई तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद थी। अब सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने चार मई तक मरम्मत कार्य पूर्ण होने की उम्मीद जताई है। पुल पर करीब 4 महीने से बड़े वाहनों का आवागमन बंद है जबकि छोटे दोपहिया वाहन भी 24 अप्रैल से बंद हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago