Categories: बलिया

बलियाः विवाह कर लौटे प्रेमी युगल का ग्रामीणों ने किया विरोध, अब गांव के बाहर रहेंगे दंपति

बलिया में शादी करके वापस लौटे प्रेमी युगल के गांव पहुंचते ही हंगामे की स्थिति बन गई। गांव में दोनों का विरोध हो रहा है। मामला थाने तक पहुंच गया है। लड़की पक्ष के लोग दोनों का विरोध कर रहे हैं जबकि लड़के के परिजन दोनों के समर्थन में है। इसे लेकर ही विवाद पैदा हो गया।

बता दें कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गांव में दो साल पहले एक प्रेमी युगल फरार हो गया था, जिसने बाहर शादी की और अब लौटकर वापस गांव आ गए हैं। लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि जब से दोनों गांव में आए हैं, उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गांव के लोग उन पर फब्तियां कस रहे हैं। वहीं युवक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी कर ली है। कानून के हिसाब से वह पति-पत्नी हैं। अब वह रहने के लिए कहां जाएंगे।

इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हैं। प्रेमी जोड़ा साथ रहना चाहता हैं। ऐसे में गांव वालों की आपसी सहमति से तय हुआ कि गांव की समाजिक समरसता को देखते हुए दोनों कहीं अन्यत्र रहेंगे। वहीं भविष्य में स्थिति सामान्य होने और उनके संबंध को स्वीकृति मिलने के बाद आगे का फैसला किए जाएगा।

थानाध्यक्ष बांसडीहरोड आरके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आम सहमति से विवाद का हल किया गया है। फैसले के अनुसार प्रेमी जोड़े के गांव से अन्यत्र रहने खाने आदि की व्यवस्था का जिम्मा प्रेमी के पिता द्वारा लिया गया है, इसे लेकर दोनों पक्षों में आम सहमति बन गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago