बलिया के रहने वाले रवीश कुमार राय को आज वाराणसी पुलिस ने एक गेस्ट हाउस से 10 लाख रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया करते हुए बताया की नौ लाख उन्नीस हजार रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की शिनाख्त बलिया जिले के नरही थाना के सोहाब गांव निवासी रवीश कुमार राय और बिहार के कैमूर निवासी निशांत राय उर्फ नीशू राय के तौर पर हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया।
21 अक्तूबर की रात लंका थाना अंतर्गत शिव प्रसाद गुप्ता कॉलोनी स्थित नरेंद्र गेस्ट हाउस के मालिक की आलमारी तोड़ कर दस लाख रुपये चुराए गए थे। सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने सर्विलांस की मदद से तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि बीएचयू के एएनडी हॉस्टल में रह चुका पूर्व छात्र रवीश गेस्ट हाउस के मालिक का करीबी रहा है और काफी दिन तक गेस्ट हाउस में रहता भी था।
रविवार को रवीश और नीशू छित्तूपुर से नगवा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में रवीश ने बताया कि गेस्ट हाउस के सीसी कैमरे तोड़कर उसने दोस्त नीशू की मदद से आलमारी से रुपये चुराये थे। कुछ रुपये उधार चुकाने और कुछ मौजमस्ती में खर्च हो गए। उधर, इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि एक सीसी कैमरा बचा रह गया था और उसी में रवीश व नीशू की करतूत कैद हो गई थी। इसके आधार पर ही दोनों को गिरफ्तार करने में मदद मिली।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…