बलिया के बेल्थारा रोड में एक दरोगा और एक फौजी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक बेल्थारा रोड रेलवे स्टेशन चौराहा त्रिमुहानी मार्ग पर रविवार को देर शाम सीयर चौकी पर तैनात दरोगा व एक फौजी के बीच लिफ्ट देने को लेकर मारपीट हो गई। फौजी ने दरोगा को पीट दिया।
आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। हर कोई इस झगड़े को बचाना चाह रहा था किंतु किसी का साहस न हो सका। सरेआम सड़क पर अचानक ये भिड़ंत देख लोग भी हैरान हो गए।
पुलिस फौजी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फौजी व दरोगा दोनों ने एक दूसरे पर नशे की हालत में होने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा बब्बन पाठक ने रविवार की देर शाम बाइक से जा रहे फौजी दिलीप कन्नौजिया से पुलिस चौकी तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी।
दिलीप के इनकार कर देने पर दरोगा ने उसे तमाचा जड़ दिया। इससे बौखलाए फौजी ने बाइक किनारे खड़ी कर दी और दरोगा से भिड़ गया। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया।
भारी शरीर वाले दरोगा को युवा फौजी ने कई बार पटक दिए। हर कोई दरोगा को बचाना चाह रहा था किंतु किसी का साहस न हो सका। कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की तो बीच-बचाव में उन्हें भी दो-चार हाथ पड़ गए।
करीब 20 मिनट तक सड़क पर उलझे दारोगा को लोगों ने किसी तरह से बचाया। तब तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा को पुलिस चौकी पहुंचाया, जबकि फौजी को पूछताछ के लिए उभांव थाने ले गई। फौजी का कहना था कि शराब के नशे में धुत दरोगा ने उससे बदतमीजी करते हुए मोटरसाइकिल पर जबरन बैठने की कोशिश की, जबकि दरोगा का आरोप है कि फौजी ने शराब के नशे में धुत होकर मेरे साथ मारपीट की है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…