अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान: सपा-बसपा का जल्द होगा गठबंधन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का बसपा से गठबंधन हर हाल में होगा। इसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। सपा-बसपा का गठबंधन इन दोनों दलों के अलावा आम जनता के लिए भी खुशखबरी से कम नहीं होगा।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भी सपा स्थानीय दलों के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और इसके परिणाम भी अच्छे निकलेंगे। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर प्रहार भी किए। वह रविवार को सैफई पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर बाद एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ से सैफई पहुंचे। सैफई में परिवारीजनों से मिलने के बाद पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। नेताओं से लोकसभा चुनाव की बाबत बातचीत की और टिप्स दिए।

इस दौरान पूर्व सीएम ने इंटरमीडिएट में इटावा टॉप करने वाली वीरप्रताप सिंह की पुत्री शाम्भवी चौहान और औरेया जिला टॉप करने वाली छात्रा आर्या त्रिपाठी के न आने पर उसके पिता सुधीर त्रिपाठी को लैपटॉप दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सपा-बसपा मिलकर साथ लडेंग़ी। दोनों के गठबंधन की जल्द घोषणा कर दी जाएगी। शिवपाल सिंह यादव की नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि भाजपा अपने सभी वादे भूल बैठी है। यहां तक कि मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने का वादा भी नहीं निभाया, जबकि सपा सरकार में न होते हुए भी मेधावियों को आज भी लैपटॉप बांट रही है। उन्होंने अपनी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सबसे बड़ा काम है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कह रहे हैं कि राम मंदिर मुद्दे पर न्यायाधीश जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए फैसला करें लेकिन सपा ने हमेशा अदालत के हर निर्णय का सम्मान किया है।

गेस्ट हाउस में उनसे मिलने चाचा अभयराम यादव पहुंचे तो अखिलेश यादव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया और परिवारीजनों का हाल-चाल पूछा। वे सैफई के अपना बाजार स्थित कैफे हाउस भी गए और मौजूद लोगों से बातचीत की। इस मौके पर बदांयू सांसद धर्मेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, रवीन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, प्रदीप यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता सन्टू, विमल भदौरिया, सर्वेश शाक्य मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago