बलिया- BHU का पूर्व छात्र गेस्ट हाउस से 10 लाख की चोरी के आरोप में गिरफ्तार

बलिया के रहने वाले रवीश कुमार राय को आज वाराणसी पुलिस ने  एक गेस्ट हाउस से 10 लाख रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया करते हुए बताया की नौ लाख उन्नीस हजार रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की शिनाख्त बलिया जिले के नरही थाना के सोहाब गांव निवासी रवीश कुमार राय और बिहार के कैमूर निवासी निशांत राय उर्फ नीशू राय के तौर पर हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया।

21 अक्तूबर की रात लंका थाना अंतर्गत शिव प्रसाद गुप्ता कॉलोनी  स्थित नरेंद्र गेस्ट हाउस के मालिक की आलमारी तोड़ कर दस लाख रुपये चुराए गए थे। सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने सर्विलांस की मदद से तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि बीएचयू के एएनडी हॉस्टल में रह चुका पूर्व छात्र रवीश गेस्ट हाउस के मालिक का करीबी रहा है और काफी दिन तक गेस्ट हाउस में रहता भी था।

रविवार को रवीश और नीशू छित्तूपुर से नगवा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में रवीश ने बताया कि गेस्ट हाउस के सीसी कैमरे तोड़कर उसने दोस्त नीशू की मदद से आलमारी से रुपये चुराये थे। कुछ रुपये उधार चुकाने और कुछ मौजमस्ती में खर्च हो गए। उधर, इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि एक सीसी कैमरा बचा रह गया था और उसी में रवीश व नीशू की करतूत कैद हो गई थी। इसके आधार पर ही दोनों को गिरफ्तार करने में मदद मिली।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago