बलिया के सबसे प्रतिष्ठित आर.के. मिशन स्कूल के छात्र छात्राओं ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया। । कार्यक्रम का शुभारंभ माता के जयकारे के साथ आरती से हुआ। माता के नौ रूपों को स्कूली बच्चियों के तीन समूह के द्वारा प्रदर्शित किया गया। सभी तीनों समूह के बच्चियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुति दी। इस मौके पर हिंदी शिक्षक श्री आशुतोष पांडे ने नवरात्रि के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि मां दुर्गा ना केवल शक्ति प्रदाता है अपितु कष्टों का विनाश करती है। मां दुर्गा की पूजा महामारी को भी रोकती है। नवरात्रि महोत्सव में विभिन्न वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।
लाला रत्नेश्वर ( प्रधानाचार्य आर.के. मिशन स्कूल बलिया )ने सभी विद्यालय परिवार को दशहरा व नवरात्रि उत्सव पर अपने शुभकामना दी।
श्री हर्ष श्रीवास्तव (प्रबंधक आर.के. मिशन स्कूल, बलिया) ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि उत्सव के दौरान नौ दिवस में नौ ग्रहों की भी पूजा की जाती है । दुर्गा जी की पूजा शक्ति व समृद्धि को प्राप्त करने के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं को दशहरा के पावन उत्सव पर बधाई दी। इस अवसर पर समस्त शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…