बलिया में महर्षि भृगुजी कांप्लेक्स के रास्ते में बने 17 मकानों पर प्रशासन की बुल्डोजर चलेगा। जिला प्रशासन और नगर पालिका के द्वारा कार्रवाई की जानी है, इसके बाद अब भवन स्वामियों की टेंशन काफी बढ़ गई है।
बलिया में सबसे बड़ा महर्षि भृगुजी कांप्लेक्स चार रास्तों से गुजरेगा। ऐसे में कांप्लेक्स के चारों तरफ छोड़े गए स्थान पर अब अतिक्रमण हटाने की तैयारी है। जिला प्रशासन व नगरपालिका की टीम तीन नए रास्ते खोलने के लिए सर्वे कर 17 कच्चे मकानों का चिन्हांकन किया है।
इन्हें अवैध निर्माण करार देते हुए हटाया जाएगा। इसके पूर्व अग्निशमन विभाग के मानकों को पूरा करने और ट्रक, कार व अन्य वाहन व लोगों के आने जाने के लिए दूसरा रास्ता खुलेगा। पिछले दिनों डीएम सौम्या अग्रवाल ने भृगु कांप्लेक्स का मुआयना कर अग्रवाल धर्मशाला के पीछे की गली को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया था।
रास्ते पर दर्जनों टिनशेड के मकान बने हैं। पालिका इस रास्ते को प्रमुखता से खोलना चाहती है, जो सिनेमा रोड से जुड़ेगा। बाजार निर्माण के समय चारों तरफ पांच से सात फिट जगह छोड़ी गई थी, जिस पर आज पक्का निर्माण हो गया है। चिन्हांकन के बाद उसे भी तोड़ने की प्रक्रिया होगी।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार का कहना है कि महर्षि भृगुजी कांप्लेक्स में आने-जाने के लिए एक और रास्ता खोला जाएगा। सर्वे पूरा हो गया है। 17 अवैध कच्चे मकानों को तोड़कर हटाया जाएगा। इसके बाद ट्रक, कार या अन्य वाहन आराम से आ- जा सकेंगे।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…