बलिया के बैरिया में जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जनता की समस्याएं सुनी, इस अवसर पर राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद आदि से जुड़े मामले आए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सम्स्याओं के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।
जनसुनवाई में 120 में से 5 का मौके पर निस्तारण हुआ। एक शिकायतकर्ता की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब की शिकायत मिली तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जहां विवाद की स्थिति हो, वहां पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर,उप जिला अधिकारी अत्रेय मिश्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…