Categories: बलिया

बलियाः टोंस नदी पर पक्की कोट पुल के लिए 97 लाख की राशि जारी, निर्माणकार्य में आई तेजी

बलिया के निर्माणाधीन पक्की कोट पुल के लिए 97 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। सोहांव ब्लॉक के चितबड़ागांव पक्की कोर्ट मार्ग स्थित टोंस नदी पर 17.50 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण हो रहा है।

अभी कुल 8 पिलर डाले जा चुके हैं। इसमें से इनमें चार टॉस नदी के पानी में और चार नदी और पक्कीकोट के बीच में बताया जा रहा है कि पुल 2023 तक पूरा हो जाना चाहिए। पुल के निर्माण के लिए अभी तक 12.46 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी थी। निर्माण को गति देने के लिए 97 लाख की धनराशि और दी गई है।

इससे पुल का का भूमि पूजन राज्यमंत्री उपेंद्र  तिवारी ने किया था। इस पुल के बन जाने से पक्की कोट, सिंहपुर, एकौनी, बैकुंठपुर, कोपावा, जगदीशपुर, भदौरा, डुमरी, बहादुरपुर आदि दर्जनों गांवों को लाभ होगा। बता दें कि पुलि के निर्माण के लिए पहली किस्त में 3.71 करोड़ की धनराशि मिली थी लेकिन बारिश की वजह से काम शुरु नहीं हुआ। अब दूसरी किस्त के रुप में 4.37 करोड़ मिले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि तेज गति से काम पूरा होगा।

इसके अलावा बलिया मऊ मार्ग से भी कथरिया – फिरोजपुर मार्ग पर बनने वाला पुल पचगांवा तथा गाजीपुर जिले के लोगों के लिए काफी सहायक होगा। पुल बन जाने से चितबड़ागांव और गाजीपुर के ताजपुर की दूरी कम हो जाएगी। यहां 8.15 करोड़ से पुल बनाया जाना है। इसमें पहली किस्त में चार करोड़ से ज्यादा की धनराशि भी मिली थी। लेकिन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago