Categories: बलिया

बच्चों को नहीं मिली यूनिफार्म की राशि, 718 प्रधानाध्यापकों का रुक सकता है वेतन

बलिया में यूनिफार्म की धनराशि में बड़ा अनियमितता सामने आई है। स्कूली के प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक जिले के 2.16 लाख बच्चे तक यूनिफार्म की राशि नहीं पहुंच पाई।

ऐसे में बीएसए ने कार्रवाई शुरु की है। BSA ने नोटिस जारी कर तीन अक्टूबर तक विलंब का कारण स्पष्ट करने को कहा है, खंड शिक्षा अधिकारियों से भी जवाब मांगा है। अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक चालू शैक्षिक सत्र में जिले के 3.34 लाख बच्चों में प्रथम चरण में 1.57 लाख विद्यार्थियों का डाटा भेजा गया था, 91741 अभिभावकों के खाते में 117514 बच्चों के यूनिफार्म की धनराशि प्रति छात्र 1200 रुपये के हिसाब से पहुंची है। बच्चों के लिए 14.10 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। लेकिन अभी भी कई बच्चे बिना यूनिफार्म के ही स्कूल जा रहे हैं।

क्योंकि उन्हें अभी तक यूनिफार्म की राशि नहीं मिली। इस संबंध में 718 परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की लापरवाही सामने आई है। अभिभावकों ने भी प्रधानाध्यापकों पर आरोप लगाए हैं। बीएसए मनिराम सिंह ने कहा, आधार प्रमाणीकरण के कार्य में जो विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं, उनके प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को चेताया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोका जाएगा। बच्चों के यूनिफार्म की धनराशि जल्द आएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago