बलिया पहुंची नमामि गंगे की टीम, डीएम ने 10 बिंदुओं का खींचा खाका

बलिया के गंगा किनारे बसे गांवों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। 104 किलोमीटर लंबे गंगा के दायरे में करीब 64 गांव आते हैं। इनमें से कुछ क्षेत्रों को रिवर फ्रंट के रुप में विकसित किया जा सकता है साथ ही घाट निर्माण, फीकल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, नदी में मछली की संख्या बढ़ाना, गंगेय डॉल्फिन व्यू प्वाइंट विकसित करने जैसे अन्य योजनाओं पर काम किया जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार को स्टेट मिशन आफ क्लीन गंगा लखनऊ की टीम बलिया आई डीएम सौम्या अग्रवाल के साथ बैठक करने के बाद गंगा के किनारे स्थित गंवों व घाटों का भ्रमण किया। टीम महावीर घाट शरफुचैनपुर, माल्देपुर घाट, सेमरी घाट सगरपाली व शिवपुर दियर सोमाली गांव में पहुंची। यहां एक एक प्वाइंट का निरीक्षण किया।

इस दौरान बैरिया नगर पंचायत में एफएसटीपी यानि कि फीकल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और चितबड़ागांव में भी एसटीपी बनाए जाने पर विचार हुआ। ताकि गंगा को प्रदूषण से बचाया जा सके। इसके अलावा आधा दर्जन घाटों के पर्यटन विकास पर चर्चा हुई।

कई ऐसे क्षेत्र हैं  जहां भारी संख्या में डाल्फिन की मौजूदगी है। उनके संरक्षण की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं। क्षेत्रों को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जा सकता है। साथ ही गंगा मित्र के सहयोग से कार्यों को ठीक से अमल में लाया जा सकता है। मिशन के विज्ञानी डा. सीताराम टैगोर ने बताया कि प्रशासन के सुझावों के आधार पर भ्रमण किया गया है, शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि यहाँ के लोगों का समग्र विकास हो।

बता दें कि जिलाधिकारी ने दो दिन पहले गंगा किनारे रोजगार के अवसर विकसित करने के लिए ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की थी। इस दौरान मंदिरों के सौंदर्यकरण, मछुआरों को रोजगार आदि विषयों पर चर्चा हुई थी। घाटों के निर्माण, हल्दी से रामगढ़ के बीच शवदाह गृह बनाने के आदेश दिए गए थे। वहीं कटहल नाले का पानी सीधे गंगा में नहीं गिराए जाने की हिदायत दी थी।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल का कहना है कि गंगा किनारे गांवों व घाटों का पर्यटन विकास करने के लिए टीम आई है। उनके साथ मंथन के बाद कार्ययोजना बनाई जा रही है। इससे बलिया में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गंगा की स्वच्छता के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago