बलियाः सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने सीयर विकासखंड के विभिन्न गांवों में विकासकार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित कर ग्रामों के विकास की बात कही वहीं ग्रामवासियों ने जगह जगह उनका स्वागत किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के तहत सबसे पहले मझौवा – सीयर मार्ग से सत्येन्द्र इण्टर कालेज तक जिग-जैग इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। साथ ही उन्होंने ब्लाक प्रमुख से स्कूल प्रांगण में बच्चों को शुद्ध जल पीने के लिए एक आरओ प्लांट लगाने का मांग किया। इस पर आलोक सिंह ने प्लांट लगवाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मधुछन्दा सिंह, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी कामेश्वर सिंह, एडीओ आईएसबी मृत्युंजय राय, प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव, विनय सिंह, अजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अमर सिंह, प्रविंद्र सिंह, शमशेर सिंह, विनय सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…