गंगा ने दिखाया अपना रौंद रूप, 50 बीघे खेत हुई जलमग्न, किसानों को हुआ बड़ा नुकसान

बलिया। गंगा के जलस्तर में हो रही बेतहाशा वृद्धि जारी है। आलम यह है कि मंगलवार को मझौवां दियरी में करीब 50 बीघे में परवल के खेत डूब गये। अपना नुकसान देख किसानों के माथे पर चिन्ता की लकीरें खीच गयी हैं।

परवल उत्पादक किसानों को अभी उम्मीद थी कि कुछ दिन और वह अपना परवल निकाल सकेंगे। लेकिन तीन दिनों के बरसात से गीली हुई जमीन पर गंगा का बढ़ता पानी तेजी से फैल रहा है। परवल के खेत तहस नहस हो गए और बाकी बचे खेत भी चपेट में हैं।

मंगलवार को श्रीकिशुन राम, मोति तुरहा, बहादुर दुसाध, सुबाष गोंड, नगरजीत चौधरी, नीपु सिंह, जीउत तुरहा, दसई राम, सुबाष राम, देउ दुसाध की मझौंवा दियरी मे बोई गई परवल की फसल जलमग्न हो गयी।

ज्ञात रहे कि परवल की खेती उत्पादकों के लिए काफी मंहगी होती है। कुदरत ने साथ दिया तो मुनाफा भी कम नहीं होता। ऐसे में परवल उत्पादक किसान व्याज पर भी पैसे का बन्दोबस्त करके परवल की खेती करते हैं।

ऐसे में परवल उत्पादकों के मंसूबों पर अचानक गंगा के बढ़े जल स्तर से पानी फिर गया है। परवल की खेत डूब गयी। किसानों से सरकार से सरकारी मदद की उम्मीद लगायी है। पर देखना है कि सरकार इन किसानों को ​कैसे व कब कितना मदद करती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago