बलिया में बाढ़ की तैयारी, होंगे पुख्ता इंतजाम, 24 घंटे में मिलेगी राहत सामग्री

बलिया 

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बाढ़ की स्थिति के निपटने के लिए सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त नावों की व्यवस्था कर ली जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत शिविर को अभी से चिन्हित कर लिया जाए।

बताया कि बाढ़ प्रभावित तहसीलों में एक—एक मॉडल राहत शिविर बनाया जाएगा। सभी बाढ़ राहत शिविरों, चौकियों व केंद्रों के लिए फ्लैक्स बनवा लिए जाएं। स्वच्छ जल, कीटनाशक दवाएं, चूना व राहत कैंप पर जेनरेटर आदि की व्यवस्था कर ली जाए। कैंपों में लोगों को सूचित करने के लिए लाउडस्पीकर की भी हो। राहत कैंप की फोटो वहां आने वाले लोगों का नाम, पिता का नाम, पता व मोबाइल नम्बर जरूर रखा जाए। फोटो व वीडियो प्रतिदिन भेजी जाए।

खाने की सामग्री का मीनू अभी से तैयार कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत में लगाई जाने वाली नावों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। इस बात का ध्यान रहे कि छोटी नावों का पंजीकरण नहीं हो। पंजीकृत नावों का ही भुगतान होगा। बाढ़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपाल, पंचायत सचिव, गोताखोर व विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सभी राहत शिविरों की तहसीलवार व थानेवार सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

क्षति के आकलन के लिए तैयार रहें लेखपाल कानूनगो
बलिया। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिया कि जलप्लावन की स्थिति में लेखपाल, कानूनगो अभी से अपने क्षेत्र में लग जाएं। खेतों में पानी भरने पर उसकी क्षतिपूर्ति के लिए पहले से क्षति का आकलन कर लें। क्योंकि बाढ़ आने पर 24 घंटे के अंदर राहत सामग्री अनिवार्य रूप से वितरित की जानी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago