बलिया। बेल्थरा रोड के उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर (पोखरा पर) गांव में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सीयर ले जाया गया।
जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उभांव थाना के हल्दीरामपुर गांव में गाजर राजभर व बालचंद राजभर के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हुई व बातों ही बातों में मारपीट का रुप अख्तियार कर लिया। जिसमें जमकर लाठी, डंडे व राड का प्रयोग हुआ।
एक दूसरे पर प्रहार करने से एक पक्ष से मिठाई राजभर(25), मुन्ना राजभर (22) व मुलायम राजभर (18) व दूसरे पक्ष से बालचंद, शेषनाथ, शिवबहादुर (38) नंदलाल (35), सोनू (19) व गनेश(38) घायल हो ग ए। जिसमें बालचंद, शेषनाथ, शिवबहादुर, नंदलाल, सोनू व गनेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…