नेशनल हेल्थ मिशन में कम खर्च पर डीएम ने जताई नाराजगी, कर्मियों की अनुपस्थिति पर दी चेतावनी

बलिया
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में राज्य मुख्यालय से प्राप्त बजट के मुकाबले कम प्रगति (13 प्रतिशत) पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एनएचएम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह को इसके लिए कड़ी फटकार भी लगाई। चेताया कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए इस धनराशि का सदुपयोग किया जाए। ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजरों के कई महीने से लंबित मानदेय का भुगतान भी जल्द करने के निर्देश दिए।
विगत निरीक्षण के दौरान कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लॉक लेखा प्रबंधक के अनुपस्थित पाए जाने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने कहा कि इनको तीन नोटिस जारी किया जाए। फिर भी सुधार ना होने की दशा में इनकी संविदा सेवा समाप्त की जाए। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक व जिला लेखा प्रबंधक को सख्त निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर तैनात अपने अधीनस्थों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्र पर रोगी कल्याण समिति के पैसे से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।

फरवरी-मार्च में एकमुश्त खर्च हुआ तो होगी जांच
बलिया। जिलाधिकारी ने इस बात को साफ कर दिया है कि अभी से बजट डम्प करने के बाद अगर फरवरी-मार्च में एकमुश्त खर्च किया तो उसकी बारीकी से जांच की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि हर महीने मुझे खर्च करते हुए उसका सदुपयोग किया जाए। प्रत्येक महीने के खर्च पर नजर रखी जाएगी। प्राय ऐसी शिकायत मिलती है कि राज्य से मिले बजट को रोकने के बाद वित्तीय वर्ष की समाप्ति होने से ठीक पहले यानी फरवरी-मार्च में अंधाधुंध खर्च किया जाता है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह चेतावनी दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago