Categories: featured

अब रेलवे स्टेशन पर दिखेगी क्रांतिकारी झलक

बलिया वासियों को अब अपने प्राचीन इतिहास और क्रांतिकारीयों की गाथाओं को किताबों में टटोलने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए रेलवे विभाग की तरफ से एक पहल की शुरुआत की गई है।जिसके तहत मॉडल रेलवे स्टेशन पर उतरते ही अब मुसाफिरों को जिले की पौराणिक व क्रांतिकारी झलक दिखाई देगी। जिससे न सिर्फ जिले वासी बल्कि अन्य लोग भी बलिया के गौरवशाली इतिहास को करीब से जान सकेंगे। स्टेशन के वित्तीय प्रवेश द्वार की दीवारों पर महर्षि भृगु का चित्रण किया गया है जिसमें उन्हें भृगु संहिता लिखते हुए दिखाया गया है।

इस दृश्य में महर्षि भृगु भगवान विष्णु से वार्ता करते हुए दिखाई दे रहे हैं साथ ही बाबा बालेश्वर नाथ का भी दर्शन होगा। इसके अतिरिक्त देश में अंग्रेजी शासन के खिलाफ 29 मार्च 1857 में बिगुल फूंकने वाले आजादी के प्रथम नायक मंगल पांडे की क्रांति को भी जीवंत रूप दिया गया है।इस दृश्य में उन्हें छावनी में बगावत करते हुए व उनके फांसी को चित्रित किया गया है,जिसे देखते ही वीरता,गर्व व उनके प्रति श्रद्धा का भाव जागृत हो जाता है। वहीं आजादी के जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व बलिया को आजादी दिलाने वाले चितू पांडेय की कहानी को भी उकेरा गया है।

इन सबके अलावा बलिया का ऐतिहासिक ददरी मेला के दृश्य भी दीवारों पर दिखाएं जाएंगे। जिसमें बच्चों के साथ मेला देखने जा रहे लोगों,मेले में लगे झूलों, नौटंकी व सर्कस आदि के दृश्य को चित्रित किये जायेंगे। रेलवे के इस पहल से यात्रियों को बलिया के पौराणिक गाथाओं, क्रान्तिकारी आन्दोलन और संस्कृति की की समझ तो विकसित होगी ही, मॉडल स्टेशन का सौन्दर्यीकरण भी हो जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago