बलिया- बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की ख़बर, अब घर बैठे बढ़वाएं बिजली कनेक्शन का लोड

बलिया। जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर है। अब उपभोक्ता घर बैठे ही घरेलू कनेक्शन का लोड बढ़ा सकेंगे। जी हां, कोरोना संकट काल के दौरान उपभोक्ताओं को घरों से बाहर निकल कर बिजली ऑफिस आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट के साथ मोबाइल पर सुविधा एप का उपयोग कर उपभोक्ता कनेक्शन लोड बढ़वा सकेंगे।

यह रहेगी प्रकिया– एसडीओ हरिओ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट www.uppcl.online.com पर पंजीकरण करना होगा। उपभोक्ताओं को वेबसाइट पर ही एकाउंट आईडी और मोबाइल नंबर के साथ अपनी आधिकारिक ईमेल आईडी देनी पड़ेगी। एक बार पंजीकरण हो जाए तो उपभोक्ताओं को लोड बढ़ाने के लिए कनेक्शन लोड वाले ऑप्शन में जाकर एकाउंट आईडी, बिल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद चेंज वाले विकल्प में जाकर उपभोक्ताओं को विवरण दर्ज कर उसे सब्मिट करना पड़ेगा लोड बढ़ाने का चार्ज भी उपभोक्ता

क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। अन्यथा की स्थिति में अगले बिजली बिल में लोड का चार्ज जुड़कर आएगा। उपभोक्ताओं को अपना एक एकाउंट आईडी के जरिए उपभोक्ता सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। एसडीओ हरिओम गुप्ता के मुताबिक अगर किसी उपभोक्ता के घर पर प्रीपेड मीटर लगा है तो उसे अपने खंड कार्यालय पर जाकर मीटर के मूल्य की पर्ची कटवानी पड़ेगी। उन्हें अपने घरेलू कनेक्शन को पांच किलोवाट या उससे अधिक करवाना हुआ तो उनके लिए यह जरूरी होगा। इसके बाद निगम की तरफ से दिए गए फार्म को भरकर अधिशासी अभियंता या उपखंड

अधिकारी से लोड बढ़वाने की स्वीकृति लेनी होगी। आवेदन को ऑनलाइन उपभोक्ता के नाम से उसकी आईडी पर स्वीकृत होने के बाद सीधे मीटर खंड में उसका रिकार्ड पहुंच जाएगा। इसके बाद टीम आकर पुराना मीटर बदलकर नया मीटर लगा देगी। विभाग के सुविधा एप पर भी लोड बढ़ाने के साथ नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने का विकल्प मौजूद है। इसके लिए उपभोक्ता को मोबाइल में सुविधा एप इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद निर्देशों का पालन कर नया कनेक्शन या फिर लोड बढ़ाने का आवेदन किया जा सकेगा। बता दे कि शहर में लंबी विद्युत लाइनों का बोझ कम करने

के लिए उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड सियर तहसील में एक और पॉवर ट्रांसमिशन उपकेंद्र के निर्माण की कार्ययोजना बनाने में जुट गया है। बिल्थरारोड में इसके लिये दो हेक्टेयर जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। करीब 55 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्ताव अभी बनाया जा रहा है। राजस्व विभाग की मदद ली गई है। प्रस्तावित ट्रांसमिशन यूनिट में 40 एमबीए क्षमता के दो हैवी ट्रांसफार्मर लगेंगे, जो अगस्त से रसड़ा में चालू होने वाले 400 केवी ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़े जाएंगे। इस परियोजना से तहसील क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago