बलिया : शिक्षिका को अश्लील आडियो भेजने के आरोप में शिक्षक सस्पेंड

बलिया। किसी भी तकनीक का विकास समाज के लाभ और उत्थान के लिए होता है। लेकिन लोगों द्वारा उसका दुरुपयोग किए जाने से वह सवालों के घेरे में आ जाती है।इसी प्रकार इंटरनेट और स्मार्ट फोन को भी समाज के विकास और उत्थान के लिए ही सर्व-सुलभ कराया गया था। लेकिन इसके उलट आये दिन इंटरनेट के जरिए अश्लील वीडियो बनाने और महिलाओं को भेजने तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना देखने-सुनने को मिलती रहती है। शिक्षा जगत भी इससे अछूता नहीं रहा। ऐसा ही एक वाकया शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय कठही में देखने को मिला।

जहां तैनात एक सहायक अध्यापक विपिन को एक शिक्षिका के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सहायक अध्यापक विपिन यादव पर एक शिक्षिका के मोबाइल पर अश्लील वीडियो मैसेज भेजने का आरोप है। शिक्षिका मातृत्व अवकाश पर अपने पति के साथ बाहर है। उसी दौरान 13 अप्रैल 2021 को सहायक अध्यापक विपिन यादव ने शिक्षिका के मोबाइल पर अश्लील वीडियो मैसेज भेजा था। जिसकी जानकारी शिक्षिका ने अपने पति को दी।

शिक्षिका के पति ने उक्त घटना की शिकायत जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी से की।शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने शिक्षक सेवा आचरण नियमावली के तहत अमर्यादित, घृणित वीडियो शिक्षिका के मोबाइल पर भेजने के आरोप में सहायक अध्यापक विपिन यादव को सस्पेंड कर दिया है। बीएसए द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सेवा के परिवीक्षा काल में इस प्रकार का अभद्र ऑडियो प्रेषित करना आचरण हीनता की पराकाष्ठा है। बीएसए ने इस प्रकरण की जांच अवधेश कुमार राय खंड शिक्षा अधिकारी मुरली छपरा को सौंपते हुए 15 दिन में रिपोर्ट तलब किया है।

गौरतलब है कि सहायक अध्यापक विपिन यादव को निलंबन अवधि में बीआरसी बेरिया से संबंध किया गया है। शिक्षा क्षेत्र में इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा समाज में गलत संदेश जाने की भी संभावना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago