बलिया- नारेबाजी मामले में अब मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल का आया बयान

बलिया। उत्तर प्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री  उपेंद्र तिवारी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्तिजनक नारेबाजी का एक वीडियो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी व उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीँ अब उपेन्द्र तिवारी के समर्थन में बलिया नगर से भाजपा विधायक और योगी सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने वीडियो जारी कर सपा कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की है। शुक्ला ने अपने वीडियो में कहा है कि, ‘जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने

जिस तरह से मंत्री उपेंद्र तिवारी और उनके परिवार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूँ।’ आनंद शुक्ला ने आगे कहा, ‘मैं समाजवादी पार्टी के लोगों को आगाह करना चाहता हूँ कि, आप जिस किसी भी आहट में हैं। उन्होंने कहा कि 2014 और 19 में सपा के महज 5 सांसद जीत पाए, लेकिन आज जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी 75 में केवल 5 अध्यक्ष बन पाए।’  मंत्री शुक्ला का कहना है कि उपेन्द्र तिवारी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना समाजवादी पार्टी की चुनाव में हार की खिसियाहट है।

सपा को आगाह करते हुए उन्होंने आपा नहीं खोने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर हो रही बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी दिन में सपने देख रही है कि उनकी 2022 में सरकार आ जायेगी। 22 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दुबारा प्रचंड 350 के बहुमत से सरकार बनेगी। उपेन्द्र तिवारी के साथ पूरी बलिया भाजपा के लोग खड़े हैं।’ बता दें कि इस मामले में अम्बिका- आनंद चौधरी के साथ ही दस लोगों के खिलाफ नामजद व सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago