बांसडीह विधायक का रिपोर्ट कार्ड, जनता से जानिए कैसा रहा कार्यकाल ?

बांसडीह डेस्क : विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बलिया ख़बर की टीम अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मौजूदा विधायक के कार्यकाल के बारे में जनता से जान रही है। इसी क्रम में आज हमारी टीम ने बांसडीह जाकर जनता से बातचीत की और वहां मौजूदा विधायक के कार्यकाल के बारे में जानकारी जुटाई। तो चलिए देखते हैं कैसा रहा बांसडीह से सपा विधायक रामगोविंद चौधरी का पांच साल का कार्यकाल और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को क्या सौगातें दी।

रामगोविंद चौधरी को समाजवाद का चेहरा माना जाता है। वह अपने साफगोई के लिए जाने जाते हैं। वह फिलहाल बांसडीह सीट से सपा विधायक के रामगोविंद चौधरी विपक्ष के नेता पद पर हैं। रामगोविंद चौधरी ने साल 2002 में पहली बार चुनाव लड़ा। वह बांसडीह सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह मंत्री पद भी वह रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में कई विकास कार्य हुए। जिसके बारे में जनता ने बताया।

क्षेत्र के राम प्रताप सिंह ने बताया कि रामगोविंद चौधरी के कार्यकाल में विकासकार्य हुए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे कार्य किए। विश्वविद्यालयों की सौगात दी। युवाओं को शिक्षित करने का प्रयास किया और इसी का नतीजा है कि बांसडीह के युवा शिक्षित हैं। क्षेत्र के मंसूब अली ने बताया कि विधायक चौधरी सभी के बीच सामांजस्य बिठाकर चलते हैं। किसी की भी मदद करने को कभी पीछे नहीं हटते। उन्होंने क्षेत्र में महिलाओं और बच्चियों के विकास पर ध्यान दिया। बांसडीह निवासी अमन शुक्ला ने बताया कि विधायक ने सड़कों का निर्माण करवाया।

तमाम विकासकार्य करवाए। कोरोनाकाल में उन्होंने लोगों की मदद की। दवाई, बेड्स, अस्पताल में अच्छी व्यवस्थाओं से लेकर तमाम इंतजाम करवाए। जिससे कोरोनाकाल में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। रामप्रसाद ने बलिया ख़बर से बातचीत में कहा कि चौधरी तीन बार से बांसडीह से विधायक रह चुके हैं और तीनों बार उन्होंने क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

बिजली-पानी की अच्छी व्यवस्था करवाई। स्थानीय लोगों, खासकर गरीबों तक सरकार की हर योजना का लाभ पहुंचाया। अभी विपक्ष के नेता के तौर पर भी वह सदन में जनता की आवाज उठाते हैं। विधायक रामगोविंद चौधरी के बारे में जनता ने तमाम बातें बताई। जनता उनके काम से खुश नजर आई। बहरहाल आने वाले चुनाव में विधायक रामगोविंद चौधरी को जीत हासिल होती या नहीं, यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago