Categories: बलिया

योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल, सपा के आने पर ही पूरे होंगे कामः पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी

बलियाः पीपा पुल को लेकर शेखपुर कांटा में सपा के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी शामिल हुए। जहां जनता को संबोधित करते हुए रिजवी ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

रिजवी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार प्रायः सभी क्षेत्रों में फेल है। योगी जी के राज में प्रदेश में कहीं विकास दिखाई नहीं देता है जबकि अपराध व भ्रष्टाचार सर चढ़ कर बोल रहे हैं। 2022 के चुनाव में बदलाव के लिए जनता ने मन बना लिया है और चुनाव बाद योगी जी को अपने मठ में जा कर पूजा पाठ करना है।दावा किया कि सुभासपा के मिल जाने से सपा काफी मजबूत हुई है और चुनाव बाद समाजवादी पार्टी का गठबंधन निश्चित रूप से सत्ता में आएगी।

उन्होंने सपा की तारीफ की और सपा के विकास कार्य भी गिनाए और कहा कि जब हम विपक्ष में रहते हैं तभी पुल व किसानों की समस्याएं आती हैं।जिस के लिए हमें संघर्ष करना पड़ता है। कहा कि सपा की सरकार बनने पर शिक्षा सहित तमाम कार्य भलीभांति होंगे।

साथ ही कहा जब मैंने राजनीति शुरू किया तो नागरिकों द्वारा नदी पार करने में झेला जा रहे कठिनाई को देख कर फैसला लिया कि खरीद दरौली घाट पर पीपा पुल बनवा कर ही दम लूंगा। तब प्रयास करके अपने नेता माननीय मुलायम सिंह यादव से पहले पीपा पुल व बाद में अखिलेश यादव जी से पक्का पुल लिया जो निर्माणाधीन है।

वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों से सम्बंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक को सौंपा। इस मौके पर रामजी यादव, सौमेन्द्र कुमार राय, सी पी यादव, भीष्म यादव, खुर्शेद नेता, अनन्त मिश्र, शिवजी त्यागी, बैजनाथ यादव, विवेक सिंह, त्रिलोकी यादव, तारिक अजीज गोलू, अवधेश यादव, कृष्ण कुमार उर्फ बूढ़ा यादव, जितेश कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव नैमुल्लाह कुरेशी, आत्मा गुप्त, मुन्नीलाल यादव, विदेशी लाल यादव, रवि यादव, बृजराज उरर्फ बिजलेश यादव, भवानी शंकर यादव, अमरेश यादव उर्फ भीम, देवनाथ राजभर, श्रीभगवान राजभर, बंगाली राजभर, शम्भू राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बन्धु एवं संचालन मुन्नीलाल यादव ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago