Categories: बलिया

बलिया- ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्तियों को साइबर सेल ने वापस कराए 21.50 लाख

बलिया। डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ने से ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना फाइनेंशियल ठगी की शिकायते सामने आ रही है, इसकी तुरंत शिकायत होने से अपराधियों का पता लग सकता है। साइबर क्राइम सेल बलिया ने वर्ष 2021 में ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्तियों को रूपए वापस कराए है। जिससे बलिया पुलिस और साइबर क्राइम सेल टीम की शान बढ़ी है।

एसपी राजकरन नय्यर के निर्देशन तथा एएसपी विजय त्रिपाठी व सीओ नगर भूषण वर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल ने वर्ष 2021 में आए ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड के मामले में काफी अच्छे काम किये। नतीजतन ठगी के शिकार अधिकतर लोगों का पैसा उनके बैंक खातों में कुल 21,48,164 रुपये वापस हुआ। ये वे लोग है, जिन्होंने तुरंत शिकायतें दर्ज कराई। पैसा वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं को राहत मिली।

24 घंटे में शिकायत करने पर राहत की उम्मीद- साइबर सेल में तैनात आरक्षी अमरनाथ मिश्रा कहते है कि सावधानियों के बाद भी साइबर फ्रॉड हो जाए तो सबसे पहले साइबर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ या 155260 पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर ठगी की शिकायत 24 घंटे के भीतर करना जरूरी होता है। सेंट्रल हेल्प लाइन नंबर पर इसकी सूचना देने पर तत्काल कार्रवाई होती है।

साइबर फ्रॉड से कैसे बचें?- हर रोज सैकड़ो लोग साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं। हर किसी की रकम मिलना मुमकिन नहीं होता। क्योंकि ज्यादातर को पता ही नहीं कि साइबर ठगी का शिकार होने पर करना क्या चाहिए ? साइबर सेल में तैनात आरक्षी अमरनाथ मिश्रा के मुताबिक कभी भी, किसी के भी साथ अपने मोबाइल पर आया ओटीपी न शेयर करें, न ही उसे अपनी डेबिट कार्ड डिटेल्स और पिन बताएं। इसके अलावा अगर कोई आपसे ऐप इंन्सटॉल करके ऐप पर दिख रहा कोड शेयर करने को कहे तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि कोड देते ही आप बड़े फ्रॉड का शिकार हो जाएंगे।

Radhika Kodwani

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago