दिल्ली बनने की राह पर बलिया, जिले के इन इलाकों में हवा हुई बेहद खराब

बलिया। बलिया की हवा दिन बदिन जहरीली होती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सुबह- शाम सैर करना भी खतरनाक हो सकता है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सैर नहीं करने की सलाह दी गई है। आपको बता दे कि सोमवार को बलिया में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 163 यानि कि रेड जोन में रहा। सुबह 4.30 बजे एक्यूआई 162 जो दिन में 10.30 बजे बढ़कर 163 हो गया।

अपराह्न साढे तीन बजे हल्का सुधार हुआ और एक्यूआई 162 पर आया जो देरशाम तक बना रहा। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 141 दर्ज किया गया। लेकिन आधी रात के बाद से 160 से अधिक एक्यूआई रहा। जिले में लगातार 2-3 दिन से ऐसी स्थिति बनी हुई है। वहीं जिले के अन्य इलाकों की बात की जाए तो स्थिति गंभीर ही है। जिले के सिकंदरपुर, बेलथरा बाजार गांव, भीमपुरा नंबर एक के बरेवा व रसड़ा में तो हवा में प्रदूषण की मात्रा और ही अधिक है।

बलिया नगर में AQI 162, बांसडीह में 162, मनियर में 162, सिकंदरपुर में 171, बेल्थरा बाजार गांव में 176, भीमपुरा नंबर एक बरेवा में 184, रसड़ा में 215 AQI रहा। पर्यावरणविद डॉक्टर का कहना है कि सुबह-शाम भी हवा की गुणवत्ता काफी खराब रह रही है। ऐसे में लोगों को सैर से बचना चाहिए। सोमवार को हवा की गुणवत्ता पिछले चार दिनों की तुलना में करीब डेढ़ गुना खराब हो गई। सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 दर्ज किया गया है।

विशेषज्ञों की मानें तो इस हवा के संपर्क में कुछ मिनट रहने पर हर किसी के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। खतरनाकपार्टिकुलेट मैटर 10 माइक्रोमीटर से कम व्यास वाले प्रदूषक कण होते हैं। 2.5 माइक्रोमीटर से बड़े कण वायुमार्ग में जमा हो सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। प्रदूषक के कण फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago