Categories: बलिया

बलिया में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रही रेड क्रॉस सोसाइटी

बलिया में बाढ़ से हालात भयावह हैं। ऐसे में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया के निर्देशानुसार और चेयरमैन संजय कुमार के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित किया गया।

इस दौरान रेड क्रॉस टीम ने प्रभावित लोगों को नाव के सहारे पानी में जलमग्न उनके दरवाजे तक पहुंच कर तिरपाल और ब्रेड के साथ-साथ मुख्यचिकित्साधिकारी और उपाध्यक्ष के निर्देश से संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक दवाईयों का वितरण किया गया।

DSO/ संरक्षक सदस्य रेड क्रास डॉ अभिषेक मिश्रा ने कहा कि रेड क्रास सोसायटी जरूरतमंद लोगों के हर सुख दुख में सहारा बन कर खड़ी रहती है तथा वर्तमान समय में बाढ़ की भयानक विभीषिका के बीच हम सभी मानव धर्म का निर्वाहन करते हुए लोगों के मदद हेतु कार्य कर रहे हैं। संरक्षक सदस्य सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा की रेड क्रास पीड़ित व असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का पुण्य कार्य हमेशा से करती आ रही है।

चैयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने इस दौरान कहा की रेड क्रास मानव सेवा के अपने मूल स्वभाव के अनुरूप ही बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है उन्होंने साथ ही जनपद के सभी सक्षम लोगों और संस्थाओं को भी प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपील किया। मुख्य रूप से चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता,संरक्षक सदस्य डॉ अभिषेक मिश्रा,सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा,फार्मासिस्ट शैलेंद्र पाण्डेय,आजीवन सदस्य नंदिनी,नायब तहसीलदार रोशन सिंह, ओमकार सिंह,पंकज कुमार, जितेंद्र सिंह,जयशंक सिंह, इत्यादि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago