बलिया कोतवाली क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब 7 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से 7 और 8 साल के बच्चों ने दुष्कर्म किया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 7 और 8 साल के 2 बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि शनिवार की रात कोतवाली अंतर्गत करीब सात वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की सूचना मिली। मेरे और पुलिस टीम द्वारा जिला महिला अस्पताल पहुंच पीड़िता और उसके परिजन, डॉक्टर से पूछताछ की गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
डॉक्टर ने बताया कि बालिका स्वस्थ है और अच्छे उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त हो गई है जिसमें दो बाल अपचारियों को नामजद किया गया है। जिन्हें चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों की उम्र सात व आठ साल है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…