बलिया में पंचायत सहायक पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, जानिए कब तक होंगे आवेदन

बलिया। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने राज्य में 10वीं और 12वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर 58189 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के सभी ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन सोमवार से शुरू हो गए। शासन ने हर जिले में 3 जगहों पर आवेदन करने की व्यवस्था की है, ताकि योग्य अभ्यर्थी को जहां सहूलियत हो, वहां पत्र सौंप दे।

ग्राम सचिवालय पर तैनात पंचायत सहायक की नियुक्त के आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इसके लिए मुनादी कराई जा रही है। इसको लेकर गांवों में राजनीति भी गरमाने लगी है। जिले के 17 ब्लाकों के 940 ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों को इस संदर्भ में निर्देश दिए गए है। शासन के निर्देशों के अनुसार दो से 17 अगस्त तक आवेदन करना है। अपर जिला पंचायत अधिकारी गुलाब सिंह ने कहा कि प्रधान पद के लिए जो सीट आरक्षित थी, उसी के अनुसार

पंचायत सहायक की नियुक्ति होगी। बता दें कि 30 जुलाई को ग्राम पंचायतों के सूचना पट पर आवेदन करने के लिए पत्र चस्पा किया गया और रविवार तक मुनादी भी कराई गई। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पहली बार 58,159 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की संविदा पर नियुक्ति कर रही है। 25 जुलाई को इसका ऐलान किया गया। इसमें गांव के सबसे योग्य व्यक्ति को अकाउंटेंट कम डाटा इंट्री ऑपरेटर के रूप में नियुक्ति मिलना है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago