बलिया में रफ्तार का कहर, 2 हादसों में 2 युवकों की मौत, घायल 4 लोगों का इलाज जारी

बलिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। और मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी की। जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। हालांकि एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी। जिसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ। वहीं फेफना थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जो अपनी बहन की शादी के लिए मिठाई लेने जा रहा था। हादसा कवाइनार-सिधागर मार्ग स्थित अतरसुआ चट्टी के पास हुआ।

पकवाइनार से जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अतरसुआ चट्टी के पास महिला को बचाने के चक्कर में गुमटी के पास खड़े 4 लोगों को रौंदते हुए गुमटी से जा टकराई। टक्कर के बाद गुमटी पलट गई। घटना के बाद चालक और सवार स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गए। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। और मिस्त्री मुस्तफाबाद निवासी बैजू राम (34) पुत्र रामजन्म, अतरसुआ निवासी अमरदेव का 13 वर्षीय पुत्र अमन खरवार, धनईपुर निवासी सुरेंद्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष यादव, नगरा थाना के तियरा हैदरपुर निवासी राधिका देवी (52) पत्नी बेचू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल बैजू राम को इलाज के लिए मऊ जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कार्पियो को सड़क पर खड़ी कर मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। एसडीएम और कोतवाल के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव और वाहन को कब्जे में ले लिया है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। एक पुत्र दिव्यांग है। पत्नी सविता रो-रोकर बेहाल है। मातम में बदली शादी की खुशियां – फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा पानी टंकी मोड़ के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवक गंभीर

रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए मिठाई लाने जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के परमांदापुर निवासी मोहम्मद अख्तर (31) अपने दोस्त नसीम अंसारी (41) के साथ बाइक पर सवार

होकर सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही चट्टी पर मिठाई लाने जा रहे था। जैसे ही फेफना थाना क्षेत्र के पानी टंकी मोड़ के पास पहुंचे गड़वार की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नसीम की हालत गंभीर है। मोहम्मद अख्तर की चचेरी बहन की शादी आज ही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago