Categories: बलिया

बलिया के सोहांव में ग्राम प्रधान पद के लिए हुई रिकाउंटिंग

बलिया के विकास खंड सोहांव में ग्राम पंचायतकारों के ग्राम प्रधान पद के लिए रिकाउंटिंग हुई। इसमें पूर्व में निर्वाचित प्रधान संजीव उर्फ चुन्नू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर राम को 23 मत से पुनः पराजित कर दोबारा प्रधान पद पर चुने गए। कोर्ट के आदेश के बाद रिकाउंटिंग की प्रक्रिया पूरी हुई।

बता दें कि पूर्व में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकासखंड सोहाव के कारो ग्राम पंचायत में संजीव उर्फ चुन्नू पुत्र स्वर्गीय जीवित राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर राम पुत्र स्वर्गीय रामजतन को 14 मत से पराजित कर प्रधान पद पर चुने गए थे, लेकिन उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर राम इससे संतुष्ट नहीं थे।

उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में रिकाउंटिंग के लिए वाद दाखिल किया था। जिसकी सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 30 मई 2024 को रिकाउंटिंग का आदेश पारित किया था, लेकिन लोकसभा चुनाव होने के कारण यह स्थगित रहा।

बुधवार को एसडीएम कोर्ट में रिकाउंटिंग एसडीएम सदर की मौजूदगी में आयोजित की गई। जिसमें संजीव उर्फ चुन्नू को 656 मत तथा उमाशंकर राम को 633 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार संजीव उर्फ चुन्नू रिकाउंटिंग में 23 मत से दोबारा विजय घोषित किए गए। वही उमाशंकर राम को रिकाउंटिंग में भी पुनः पराजित होना पड़ा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago