बलियावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी ने 6 CHC प्रभारियों का स्थानांतरण कर नवीन स्थान पर तैनाती कर दी है।
बता दें कि स्थानीय लोगों द्वारा बार बार डॉक्टरों की अनुपस्थिति और कमी की शिकायत की जा रही थी। CMO ने इन शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया और रेवती समेत 6 सीएचसी के डॉक्टरों का तबादला किया गया।
सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती के डॉ दिनेश सिंह को पदमुक्त कर सोनवानी के अधीक्षक डॉक्टर मुक़्क़रम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर तैनात किया है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड़ पर तैनात डॉक्टर वेंकटेश मौआर को बेरुआरबारी, डॉक्टर सत्य प्रकाश कुशवाहा को दुबहड़, डॉक्टर प्रिय दर्शन सिंह को बांसडीह, डॉक्टर वरुण ज्ञानेश्वर को मनियर और डॉक्टर प्रवीण यादव को सोनवानी पर तैनात किया है।
मुख्य चिकित्साअधिकारी विजयपति द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्यूटी से नदारद रहने वाले चिकित्सक और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…