Categories: बलिया

बलिया में युवक की 2 प्रेमिकाएं पहले आपस में भिड़ी, फिर युवक पर बरसाएं लात-घूंसे

बलिया में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां 2 लड़कियां एक युवक पर फिदा हो गईं। दोनों प्रेमिकाएं पहले तो आपस में भिड़ गई, फिर दोनों ने एक साथ मिलकर प्रेमी की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया।

जानकारी के मुताबिक, बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी स्वर्ण आभूषण के कारीगर का एक विवाहिता और पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती और विवाहिता ने एक दूसरे की फोटो अपने प्रेमी के मोबाइल में देख ली। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे की तलाश शुरू की।

रविवार शाम दोनों खखन बना स्थान के पास मिल गईं। दोनों की मुलाकात बहस में बदल गई और देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों अपने प्रेमी की दुकान पर पहुंची और बिना कुछ पूछे प्रेमी पर टूट पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई, जिसे देख प्रेमी भाग निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago