Categories: बलिया

बलिया में होमगार्ड जवान प्रभुनाथ के विदाई समारोह में भर आईं जवानों की आंखें

सालों साल नौकरी करने के बाद रिटायरमेंट का पल हर व्यक्ति के लिए भावुक कर देने वाला पल होता है और विदाई समारोह इस पल को और भी यादगार बना देता है। आज बलिया में होम गार्ड जवान रहे प्रभुनाथ भारती के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

प्रभुनाथ भारती की उम्र 60 साल है और वे लंबे समय तक होमगार्ड जवान रह चुके हैं। उनके 60 साल पूर्ण होने पर उन्हें सेवानिवृत्ति दी गई। उनके विदाई समारोह में सभी साथी जवान उपस्थित थे। सभी ने प्रभुनाथ को तिलक लगाकर और मालाएं पहनाकर विदाई दी।

इस कार्यक्रम के दौरान फेफना एसआई राम अचल यादव और होमगार्ड विनोद सिंह, कमलेश यादव और अन्य होमगार्ड के जवान रो पड़े। वहीं प्रभुनाथ भारती की भी आंखें भर आई। होमगार्ड के अन्य जवानों ने प्रभुनाथ को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए धन्यवाद दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

4 minutes ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

2 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

2 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 months ago