Categories: बलिया

ड्यूटी पर तैनात बलिया निवासी अग्निवीर जवान की मौत, परिवार में पसरा मातम

ड्यूटी पर तैनात बलिया निवासी अग्निवीर की अचानक मौत हो गई। अग्निवीर आगरा में तैनात था। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले ही छुट्टी खत्म करके वापस ड्यूटी पर गया था। उसकी मौत की खबर लगते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया।

जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय जवान का नाम श्रीकांत चौधरी था, जो रेवती थाना क्षेत्र के नारायणपुर-पचरूखिया का निवासी था। दिसंबर 2022 में उसका चयन अग्निवीर के रूप में हुआ था। छह महीने पहले उसकी पोस्टिंग आगरा, अजीत‌नगर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर हुई थी।श्रीकांत बीते तीन जून को छुट्टी लेकर घर आया था और 13 जून को पुनः ड्यूटी पर गया था। श्रीकांत संत्री की ड्यूटी में लगा हुआ था। इस दौरान मंगलवार की रात करीब एक बजे श्रीकांत की मौत हो गई।

बुधवार की सुबह मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीकांत के बड़े भाई सिद्धांत पटेल जो चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। अपने अनुज की मौत की सूचना मिलते ही आगरा के लिए निकले। पिता मनजी पटेल कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते हैं। अग्निवीर जवान श्रीकांत की मौत की सूचना मिलने के बाद मां रानी देवी, बहनें शिखा व संगीता का रो-रो कर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago