Categories: बलिया

बलिया में पुलिस ने युवक की बेरहमी से पिटाई की, कान का पर्दा फटा

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि जनता की रक्षक कही जाने वाली पुलिस ने ही युवक के साथ मारपीट की है। बताया जा रहा है कि तुर्की दौलतपुर निवासी अनुसूचित जाति के युवक को पुलिस ने इस कदर बेरहमी से पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया। अब युवक ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम विनय प्रसाद है। उसके पिता का गांव के विशुन, रमाशंकर, जयशंकर और रमेश से जमीनी विवाद है। न्यायालय में मुकदमा में विचाराधीन है। 27 जून को चाचा को बिना कारण थाने के हेडकांस्टेबल ने थाने पर बुलाया। पीड़ित युवक और उसके चाचा हरिंद्र राम को थाने में ही बैठा लिया गया। इसके बाद हमको व चाचा हरिंद्र राम को बैठा लिया गया। इसके बाद एक उपनिरीक्षक और हेडकांस्टेबल ने युवक को कंप्यूटर कक्ष में बुलाया और कमरे में बंद कर जमकर मारपीट करना शुरू कर दी। एसआई ने युवक को जाति सूचक गालियां देते हुए पट्टे से मारा और हेडकांस्टेबल ने कई थप्पड़ मारे। इससे युवक के कान में असहनीय दर्द होने लगा।

28 जून को युवक जिला चिकित्सालय बलिया में चेकअप कराने पहुंचा, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि कान का पर्दा फट गया है। क्षेत्राधिकारी मुहम्मद फहीम कुरैशी का कहना है कि युवक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच की जा रही है। जांचोपरांत जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 hour ago

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

2 hours ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago