बेल्थरारोड तहसील में कबाड़ बन गए राजस्व रिकार्ड, अधिकारी मौन !

बलिया में बेल्थरा रोड तहसील के राजस्व रिकार्ड राम भरोसे हैं जहां रिकॉर्ड रूम के सैकड़ों अभिलेख कबाड़ बन गए हैं। खसरा-खतौनी समेत अन्य अभिलेख और वरासत पत्रावली सीओ आफिस के बगल के कमरे में पड़े हैं। बताया जा रहा है कि जानकारी होने के बावजूद अधिकारी इन्हें सुरक्षित नहीं करवा रहे हैं। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

बेल्थरा रोड तहसील परिसर के चकबंदी न्यायालय भवन के एक कमरे में कबाड़ के रूप में वीरभानपुर गांव के वरासत की पत्रावली पड़ी है। वीरभानपुर गांव की खतौनी एवं अतरौल, भदहर, चकसेखानी, भिटौरा, चंदौर सिकरौर, साहुनपुर समेत कई गांव के खसरा का मूल अभिलेख भी फेका गया है।

रामभरोसे है व्यवस्था- खसरा खतौनी की इस स्थिति को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि तहसील की व्यवस्था राम भरोसे है। तहसील में कोई गार्ड न होने से यहां रात को शराबी घूमते हैं। वे आए दिन पंखा आदि गायब कर देते हैं। अधिवक्ता अमल कुमार ने बताया कि कबाड़ की तरह फेंकी फाइलों में 122 बी की निस्तारित फाइलें भी हैं। जिसमें लोगों से लाखों का जुर्माना भी वसूला जाना है। वह भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नहीं वसूला जा रहा है।

SDM से जांच की मांग- तहसील बार एसोसिएशन के मंत्री महेंद्र यादव ने भी अभिलेखो की बेकदरी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने एसडीएम से इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जल्द ही इन राजस्व अभिलेखों को सुरक्षित रिकार्ड रूम में रखवाया जाए।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago