Categories: बलिया

बलिया में महंगाई के खिलाफ ‘आप’ का हल्लाबोल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प!

बलिया। बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। जहाँ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और फिर कोतवाली ले जाने के बाद मुचलके पर रिहा कर दिया।

महंगाई के खिलाफ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। आप के आंदोलन को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में दाखिल हुए कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मी रोकने के साथ ही गिरफ्तार कर बस में बैठाने लगे। इसको लेकर धक्का-मुक्की शुरु हो गयी। काफी कोशिश के बाद आप कार्यकर्ता बस में सवार हो सके। इसके बाद उन्हें पुलिस कोतवाली लेकर चली गयी।

आप कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर मोदी है तो महंगाई का नारा लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। पार्टी जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। योगी सरकार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने के लिए पुलिस का छापा डलवा रही है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े लोग आंदोलन में पहुंचने में कामयाब हो गये।जिस प्रकार आटा, चावल, दाल, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, किताब के साथ ही कफन तक को GST के दायरे में लाया जा रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago