Categories: बलिया

बलिया में लापरवाह 2 पंचायत सचिव पर होगी कार्रवाई, DPRO ने FIR कराने के दिए निर्देश

बलिया में लापरवाह 2 ग्राम पंचायत सचिव की अब मुश्किल बढ़ गईं हैं। क्योंकि जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने दो अलग-अलग ब्लॉकों के दो गांव के सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश एडीओ पंचायत को दिया है। यह सचिव पिछले 3 साल बीतने के बाद भी संबंधित ग्राम पंचायत की जांच को लेकर अभिलेख उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। ऐसे में इन गांवों की जांच अधर में लटकी है। इतना ही नहीं एक सचिव ने तो ट्रांसफर के बाद भी नवनियुक्त सचिव को भी बतौर कार्यभार पूरा अभिलेख नहीं सौंपा।

बेरुआरबारी ब्लॉक के एडीओ पंचायत को जारी निर्देश में उल्लेख है कि आदर गांव निवासी विजय सिंह पुत्र बब्बन सिंह की शिकायत पर जिलाधिकारी की ओर से सितंबर 18 में जांच प्रक्रिया शुरु हुई। सचिव को जांच से संबंधित अभिलेख जांच समिति के अध्यक्ष को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कार्यालय की ओर से जनवरी 19, जून 19, जनवरी 20, जनवरी 21, मार्च 22 में पत्र जारी कर अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लेकिन 3 साल से ज्यादा होने पर भी सचिव ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया। सडीपीआरओ ने ग्राम पंचायत के सचिव गिरीश कुमार पांडेय ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ संबंधित थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्राथमिकी की प्रति कार्यालय में देने को कहा।

इसी तरह चिलकहर ब्लॉक के एडीओ पंचायत को जारी निर्देश में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत वीरपुर निवासी चंद्रभान कुमार यादव पुत्र शेषनाथ यादव की शिकायत पर जिलाधिकारी की ओर से जुलाई 19 में जांच की कार्रवाई शुरू की। सचिव को जांच से संबंधित अभिलेख जांच समिति के अध्यक्ष को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया था। उप कृषि निदेशक कार्यालय की ओर से सचिव को अभिलेख जांच अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लेकिन 3 साल बाद भी सचिव ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया। जिसपर डीपीआरओ ने तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव पंकज कुमार गोंड ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यालय देने को कहा।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

9 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

9 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

9 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

9 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

9 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

11 hours ago