Categories: बलिया

ED के डर से ओमप्रकाश राजभर अखिलेश यादव के खिलाफ बोल रहे- सपा महासचिव रमाशंकर

बलिया। बेल्थरा रोड में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर जमकर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि योगी का खौफ और ED के डर की वजह से ओमप्रकाश राजभर अखिलेश यादव के खिलाफ बोल रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल जाने से अच्छा है कि सुरक्षा लेकर पड़े रहो। इस दौरान उन्होंने भाजपा को भी जमकर आड़े हाथ लिया।

भाजपा का राष्ट्रवाद एक धोखा– सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ने कहा कि देश की संसाधनों का भाजपा दुरुपयोग कर रही है। ED और CBI का डर दिखाकर राजनैतिक पार्टियों के नेताओं को डरा रही है। उन्होंने कहा कि आखिर नीरव मोदी से ED क्यों नहीं पूछताछ कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा कैसा देश बना रही है। रेल खरीदना हो, भेल खरीदना हो या चाहे देश की कोई संस्था खरीदना हो तो बैंक से लोन लेकर खरीद ले रहे हैं।साथ ही कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद एक धोखा है जनता को उससे निकलना होगा। भाजपा ने देश के अंदर एक दहशत का माहौल खड़ा कर दिया है।

योगी और ED से डरे ओमप्रकाश– वहीं ओमप्रकाश राजभर को Y श्रेणी की सुरक्षा पर कहा कि ED के भय और आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल जाने से बेहतर है कि सुरक्षा लेकर पड़े रहो। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने उन्हें मंत्री परिषद से बर्खास्त किया था तो सपा ने ही उन्हें गले लगाया था। यदि ओमप्रकाश राजभर में राजभरों के प्रति इतनी ही सहानुभूति होती तो वह भाजपा गठबंधन से मिले 8 सीट और सपा से मिले 16 सीटों पर बिरादरी के लोगों को लड़ाने का कार्य करते, परन्तु उन्होंने अपने बेटे व समधी को लड़ाने का कार्य किया तथा शेष टिकट बेचने का काम किया।

9 अगस्त से सपा का अभियान– इसके कलावा रमाशंकर राजभर ने बताया कि 9 अगस्त से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने गांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।ये कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक एक सप्ताह के लिए चलेगा। इस दौरान हम बताएंगे कि भाजपा का राष्ट्रवाद एक धोखा है और इस धोखे से जनता को निकलना होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago