Categories: बलिया

बलिया- 2 बाइक में भिड़ंत से एक युवक की मौत, 3 घायलों का इलाज जारी

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रामपुर असली गांव के पास बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से हादसा हुआ। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, साथ ही एक बुजुर्ग समेत 3 लोग घायल हो गए घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दो को वाराणसी रेफर कर दिया।

दरअसल गड़वार-नगरा मार्ग पर रामपुर असली गांव के पास बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। जहां बाइक पर सवार गड़वार बाजार निवासी 32 वर्षीय शिवकुमार वर्मा और दूसरी बाइक पर सवार सवन निवासी 75 वर्षीय शांति देवी, उनके दो पौत्र 33 वर्षीय डब्लू तथा 22 वर्षीय राज घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी को सीएचसी रतसर पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गड़वार के रामपुर असली गांव के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाला शिवकुमार की बाजार में स्टेशनरी और जनरल स्टोर की दुकान है। उसकी मौत से परिवार के लोग बिलख रहे हैं, जबकि दुकानदार भी गमगीन हैं। बताया जाता है कि हर घर झंडा योजना के तहत तिरंगा बेंचने और खरीदने के लिये शिवकुमार ग्रामीण इलाकों में प्रधानों और अन्य लोगों से सम्पर्क करने गया था। वह रात में बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे की खबर मिलने के बाद से पत्नी निवेदिता के साथ दो बेटियों, मां-बाप अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago