सावन का पवित्र माह चल रहा है। ऐसे में भगवान भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं। कांवड़ यात्री प्रदेश के अलग अलग जिलों से गुजरते हैं। कांवड यात्रा के समय बलिया से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां जिला डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से जाने वाले कावड़ियों के पैर धोकर उन्हें रवाना कर रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधन राकेश कुमार का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से प्रेरणा लेकर ऐसा काम किया है। उन्होंने कहा कि वे बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने नहीं जा सकते, इसलिए जो कावड़ियां जा रहे हैं, उनके पैर धोने से बाबा का आर्शीवाद उन्हें भी कुछ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यही कामना है कि बाबा बलिया डिपो को प्रदेश में नंबर वन बना दें। उन्होंने कहा कि हमारे परिवहन निगम की बसों से कांवड़ और श्रद्धालु लोग जा रहे हैं, उनके लिए कुछ किया जाए तो उनका पैर धोकर माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर हम लोगों ने उन्हें आगे के लिए विदा किया।
उन्होंने कहा कि सीएम योगी पुष्प वर्मा कर रहे हैं और हमको यह लगा कि हम भोले बाबा के यहां नहीं जा पा रहे हैं तो कुछ उनके जो श्रृद्धालु हैं, उन्हीं का पैर धोकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर लें।उन्होंने कहा, “जब परिवहन विभाग ने उनका स्वागत किया है तो जो भी उनको मिलेगा, उसमें से जरूर परिवहन विभाग को भी कुछ फल मिल जाएगा। हम भोले बाबा से चाहते हैं कि बलिया डिपो सबसे बढ़िया बन जाए। बलिया डिपो परिवहन निगम का एक नंबर डिपो बने, बाबा का आशीर्वाद रहेगा तभी तो कुछ होगा।”
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…