बलिया जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल बुधवार को हैबतपुर स्थित जिला ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की व्यवस्थाओं को परखा साथ ही वेयर हाउस में रखी सामग्री को देखा।
वेयर हाउस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टाक में रखी हुई दवाईयों को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि वेयरहाउस में अस्पतालों तक दवाई पहुंचाने के लिए कोई वाहन नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वाहन की व्यवस्था की जाए, जो 24 घंटे अस्पतालों को दवाएं पहुंचाने का काम करे।
उन्होंने सभी फार्मासिस्ट को निर्देशित किया जाए कि अपने यहां प्राप्त होने वाली दवाओं को ऑनलाइन अपडेट रखें, अन्यथा की दशा में उन पर कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने सीएमओ और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ जयंत कुमार, एसडीएम और वेयर हाउस में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…