Categories: Uncategorized

रवीश कुमार को रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित करने पर देखिये आम लोगों ने राय दी …

कल का दिन NDTV और सभी पत्रकारों के लिए एक बड़ा दिन था क्योंकि पत्रकार जगत से एक व्यक्ति को एशिया का नोबेल कहे जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया और यह पत्रकार और कोई नहीं बल्कि सबके चहेते रवीश कुमार है जो एनडीटीवी के लिए काम करते हैं उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । रवीश कुमार के अलावा चार और बड़ी हस्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । दोस्तों रवीश कुमार का कहना है कि यह पुरस्कार उनके फैंस और जनता की देन है जिनके कारण आज वह सम्मानित हुए हैं ।

जिस समय रवीश कुमार को यह अवार्ड मिला तो ज्यूरी ने यह कहा कि रवीश उन लोगों की आवाज बने जिनकी आवाज कोई नहीं सुनता है। वह लोगों की बातों को टीवी के जरिए आगे पहुंचाते है । रवीश कुमार का काम बहुत ही सम्मानजनक है क्योंकि एक ऐसे समय में सरकार के खिलाफ बोलना जिसमें उनके खिलाफ बोलने वालों के साथ कुछ भी हो सकता था या उनकी आवाज को आसानी से दवाया जा सकता था लेकिन रवीश कुमार पीछे नहीं हटे उन्होंने अपने हिम्मत और हौसले के साथ अपनी और आम जनता के दिल की बात को आगे तक पहुंचाया । उनकी बातों को कई लोग विरोधी के तौर पर ही लेते थे जबकि वे एक सक्षम पत्रकार है ।

दोस्तों एक पत्रकार का काम बहुत ही जिम्मेदारी भरा होता है उसके कंधों पर इस बात की जिम्मेदारी होती है कि वह किस तरह आम जनता की बात सरकार तक पहुंचाता है और सरकार की बात आम जनता तक पहुंचाने का यह एक माध्यम है जिसके द्वारा सरकार और आम जनता के बीच सामंजस्य बना हुआ है।

दोस्तों हमने रवीश कुमार के बारे में आम जनता से जब पूछा कि वह कैसे व्यक्ति है या कैसे पत्रकार हैं तो जनता ने सीधा जवाब दिया कि वे एक ऐसे पत्रकार है जो निष्पक्ष बात करते हैं अन्य मीडिया का तो यह हाल है कि वे या तो सरकार के पक्ष में बात करते हैं या तो अन्य किसी पार्टी के पक्ष में लेकिन रवीश कुमार एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सच की तरफ से बात करते हैं जो बेझिझक अपना पक्ष रखने में कभी पीछे नहीं हटे । उन्होंने आम जनता के लिए बहुत कुछ किया है।

दोस्तों अब बात करें अगर इस पुरस्कार की तो यह पुरस्कार अमूमन ऐसे लोगों को दिया जाता है जो सामाजिक कार्य करते हैं । रवीश कुमार ने इस पुरस्कार के लिए एक बहुत लंबा और कठिन सफर तय किया है । आपको बता दें कि 1996 से रविश कुमार एनडीटीवी से जुड़े और शुरुआती दिनों में वह एनडीटीवी में आने वाली चिट्ठियों को छाटने का काम करते थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago