Categories: Uncategorized

ज़ो’मेटो वि’वाद में कू’दी बॉ’लीवुड अभि’नेत्री ऋचा चड्ढा, कहा- ज्या’दा नफ’रत न…

आजकल दुनिया बहुत तेजी से तरक्की कर रही है और इस तरक्की के साथ साथ हर चीज बहुत ही ज्यादा एडवांस होती जा रही है । जैसे कि अब हमें सारी चीजें घर बैठे ऑनलाइन ही मिल जाती हैं ,चाहे वह डेली यूज की चीजें हो या खाने पीने की ,हम किसी भी चीज को आसानी से घर बैठे बैठे मंगवा सकते हैं।

दोस्तों अगर खाने पीने की चीजों की बात करें तो आजकल हर कोई घर बैठे ही खाना ऑर्डर कर देता है और आसानी से उसे खाना घर बैठे ही मिल जाता है ।ऑनलाईन फ़ूड डिलीवरी की बहुत सारी कंपनिया खुल चुकी है जिनमे से एक है जोमैटो है । लेकिन आजकल जोमैटो फ़ूड डिलीवरी कंपनी ट्विटर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बात दरअसल यह है कि 30 जुलाई की रात को अमित शुक्ला नाम के एक व्यक्ति द्वारा किए गए ट्वीट पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है।

अमित शुक्ला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह ट्वीट किया कि “अभी अभी मैंने जोमैटो के ऑर्डर को कैंसिल किया है। ऑर्डर कैंसिल करने की वजह यह है कि जोमैटो वालों ने मेरा खाना डिलीवर करने के लिए एक नॉन हिंदू यानी कि मुस्लिम राइडर को भेजा था जब मैंने उससे खाना लेने से मना कर दिया तो उन लोगों ने ऑर्डर कैंसिल करने से इंकार कर दिया और रिफंड करने से भी इनकार कर दिया मैंने भी उनसे कह दिया कि आप रिफंड मत कीजिए बस मेरा आर्डर कैंसिल कर दीजिए आप मुझे आर्डर लेने के लिए बाधित नहीं कर सकते हैं।

दोस्तों अमित शुक्ला के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर जैसे ट्वीट की बाढ़ आ गई और इस मामले में केवल आम जनता ही नहीं बल्कि फिल्म स्टार्स भी कूद पड़े हैं। अमित शुक्ला के इस प्रकार के ट्वीट का जवाब फिल्म स्टार रिचा चड्डा ने कुछ इस प्रकार दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि
“ज्यादा नफरत नहीं करते, एसिडिटी हो जाती है । ठंड रख… जो खाना है खा, अनाउंस क्यों करता है ?ट्विटर पर थाली चम्मच लेकर शोर ही मचाता है असल में थाली चम्मच नहीं मिलता है खाने के लिए”।

मामला दरअसल यह है कि 30 जुलाई को अमित शुक्ला नाम के व्यक्ति ने जोमैटो पर खाने का ऑर्डर दिया। जब उनका ऑर्डर घर पहुंचा तो उन्होंने यह कह कर अपना आर्डर कैंसिल कर दिया कि वे किसी नॉन हिंदू यानी कि मुस्लिम व्यक्ति के हाथ से छुआ हुआ खाना नहीं खा सकते हैं। इसके बाद से ही अमित शुक्ला कि ट्विटर पर जमकर खिंचाई हो रही है . इस विवाद में जोमैटो वाले भी पीछे नहीं हटे उन्होंने अमित शुक्ला को जवाब दिया और रिफंड भी नहीं किया ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago