Categories: बलिया

बलिया में नये सिरे से होगी राशन कार्ड की जांच, ऐसे लोगों को किया जाएगा अपात्र घोषित !

बलिया में अब अपात्रों की जगह पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड का लाभ मिलेगा। जिसके लिए राशन कार्डों का सत्यापन नए सिरे से किया जाएगा। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी उपजिलाधिकारी और बीडीओ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी दी है। वह टीम गठित कर राशन कार्डों की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट 30 नवंबर तक जिला अधिकारी को सौंपेंगे। 

फर्जी कार्ड धारकों में हड़कंप- बता दें बलिया जिले में पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों की संख्या 4 लाख 77 हज़ार 960 और अन्त्योदय कार्ड धारकों की संख्या एक लाख 16 सौ है। शासन के एक पत्र पर मई में अपात्रों ने खुद स्वतः राशन कार्ड सरेंडर किया था। लेकिन बाद में उसे फर्जी बताने के बाद ज्यादातर लोगों ने सरेंडर नहीं किया। जिले में करीब 4 हजार से ज्यादा राशन कार्ड सरेंडर किए गए थे। अब फिर से नए सिरे से प्रक्रिया शुरू होने से कार्ड धारकों में हड़कंप है।

इन्हें किया जाएगा अपात्र घोषित– सत्यापन प्रक्रिया में जिन्होंने 5 माह से राशन नहीं लिया है। आयकर दाता, 4 पहिया वाले ट्रैक्टर, एसी, 5 किलोवाट कनेक्शन, 5 एकड़ सिंचित जमीन वाले एक से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस वाले, एक यूनिट वाले, दो लाख से अधिक वार्षिक आय वाले अपात्र होंगे। इनके राशनकार्ड काटे जाएंगे।

जरूरतमंद को मिलेगा राशन कार्ड– जिलाधिकारी की माने तो अपात्रों का राशन कार्ड काटने के बाद उसे जरूरतमंद को जारी किया जाएगा। इसमें परित्यक्त महिलाएं, भिक्षावृति, रिक्शा चालक, दैनिक मजदूरी करने वाले, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले, निराश्रित महिला, दिव्यांग या मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति, आवासहीन परिवार, गरीब किन्नर सहित अन्य पात्रों को कार्ड जारी होगा।

30 नवंबर तक जांच पूरी करने के निर्देश- जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को नए सिरे से राशन कार्ड सत्यापन करने का निर्देश दिया है। जल्द ही कमेटी गठित कर सत्यापन कार्य शुरू किया जाएगा। 30 नवंबर तक जिला अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सत्यापन में जो अपात्र पाए जाएंगे उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago