बेल्थरारोड में चुनावी पोस्टर पर विवाद, पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

बलिया के बेलथरा रोड में छठ पूजा के मौके पर चुनावी पोस्टर से विवाद खड़ा हो गया है। बेल्थरारोड में रामलीला मैदान (बीचला पोखरा) पर पोस्टर लगाने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धमकी और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर घूम रहा है। विडियो में कुछ लोग गालियां और धमकी देते हुए नजर आ रहे है। आरोप लगाने वाले शख्स निकाय चुनाव में बेल्थरारोड नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं, नाम है प्रवीण नारायण गुप्त।

प्रवीण नारायण गुप्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दावा किया कि वह अपने सहयोगियों के साथ रामलीला मैदान में अपना एक बैनर लगवा रहे थे। इस दौरान बैनर के ऊपर वर्तमान चेयरमैन ने अपना एक बैनर लगवा दिया। मैंने तुरंत उसकी फोटो चेयरमैन को वाट्सएप कर उस बैनर को वहां से हटवा कर कहीं और लगवाने का अनुरोध किया।  मैसेज पढ़ने के बाद भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी । उन्हें कई बार कॉल किया गया। इसके बावजूद फोन रिसीव नहीं हुआ।

प्रवीण नारायण गुप्त के आरोपों के मुताबिक रविवार को सुबह उन्होंने अपना एक दूसरा 30 फीट बड़ा बैनर मंदिर साइड में पोखरे की तरफ लगवा दिया। इसी दौरान वर्तमान चेयरमैन के समर्थक बाइक से पहुंचे और चूना छिड़कने का बहाना बताकर बैनर को पोखरे साइड में लगने से रोकने लगे। विरोध के बाद उन लोगों ने मेरे बैनर फाड़कर फेंकने की धमकी दी। मोबाइल में वाकये को रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो मोबाइल को पोखरे में फेंक दिया। प्रवीण नारायण की तरफ से उभांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

वहीं बलिया खबर ने इस बारे में वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गुप्ता से बात की। दिनेश गुप्ता ने बलिया खबर को बताया कि “ऐसी कोई बात नहीं है, दुर्गा पूजा के पुराने पोस्टर पर हमारे कुछ लोगों ने पोस्टर लगा दिया था अमूमन ऐसा होता है कि कोई त्यौहार निकल जाता है जो उस पर दूसरा पोस्टर लगा दिया जाता है। किसी का पोस्टर लगने से वह स्थान उसका नहीं हो जाता है। चूंकि जिस पोस्टर को लेकर विवाद की बात कही जा रही है, उस पर दशहरा, दीपावली बधाई दी गई थी। बस इसी बात को मुद्दा बनाया जा रहा है,  मारपीट व धमकाने वाली बात पर चैयरमैन ने संज्ञान में होने से इंकार किया। वहीं थाने में तहरीर के सवाल पर चैयरमैन ने कहा कि दोनों तरफ़ से तहरीर दी गई है, उम्मीद है एकतरफा कारवाई न करके पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी”।

Ritu Shahu

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago